बुधवार, 27 मई 2009

पीटीआई बनाए जा रहे खेल गुरु

खेल शिक्षकों को सभी खेल में विशेषज्ञ बनाने की पहल करते हुए यहां पर उनको प्रशिक्षण देने का काम खेल विशेषज्ञों द्वारा किया जा रहा है। पहले चरण में १० खेलों के विशेषज्ञों के बुलाया गया है। ये पांच दिनों तक अपने-अपने खेलों के बारे में बताएँगे। दूसरे दिन हॉकी और टेबल टेनिस के विशेषज्ञों ने क्लास ली।
रायपुर जिले के स्कूली शिक्षा विभाग के खेल अधिकारी सीएल बघेल की पहल पर दानी स्कूल में खेल शिक्षकों के लिए पांच दिनों का सेमिनार आयोजित किया गया है। इस सेमिनार में जिले के ३१ पीटीआई शामिल हो रहे हैं। सेमिनार में राजधानी की आाधा दर्जन महिला खेल शिक्षिकाएं भी शामिल हैं। इनको १० खेलों के बारे में जानकारी दी जा रही है। पहले दिन इसको जहां खो-खो के राष्ट्रीय प्रशिक्षक जीवन लाल वर्मा द्वारा खो-खो के बारे में जानकारी दी गई, वहीं दूसरे दिन मंगलवार को हॉकी के बारे में राष्ट्रीय अंपायर नोमान अकरम हामिद ने जानकारी दी। इन्होंने सबसे पहले हॉकी के मैदान का खाका खींचकर मैदान की जानकारी दी, इसके बाद हॉकी की तकनीकी जानकारी से सबका अवगत करवाया। इसी तरह से टेबल टेनिस के बारे में रूपेन्द्र चौहान ने और क्रिकेट के बारे में मनोज तिवारी ने जानकारी दी।

कोई टिप्पणी नहीं:

हिन्दी में लिखें

खेलगढ़ Headline Animator

खेलगढ़ की चर्चा हिन्दुस्तान में