शनिवार, 16 मई 2009

राष्ट्रीय जंप रोप में मिला छत्तीसगढ़ को तीसरा स्थान

राष्ट्रीय सब जूनियर जंप रोप में छत्तीसगढ़ की टीम ने ११ पदकों के साथ ४१ अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रदेश की खिलाड़ी सुप्रिया साहू ने तीन स्वर्ण पदक जीते।

रांची में आयोजित इस चैंपियनशिप के बारे में जानकारी देते हुए प्रदेश संघ के अखिलेश दुबे ने बताया कि चैंपियनशिप के पहले दिन सिंगल रोप फ्री स्टाइल अंडर १० साल में प्रदेश की सुप्रिया साहू ने रजत पदक जीतकर प्रदेश के लिए पदकों का खाता खोला। इसके बाद पदकों की ङाड़ी लग गई। पहले ही दिन शिखर क्षत्रीय ने जहां रजत पदक जीता, वहीं प्रदेश के लिए पहला स्वर्ण पदक उड़ाने का काम अंडर १२ साल में श्वेता कुर्रे ने किया। इंडोरेस ३ मिनट में सुप्रिया साहू ने स्वर्ण पदक जीता। अंडर १२ साल में श्वेता कुर्रे ने रजत, शिखर क्षत्रीय ने कांस्य पदक जीता। सुप्रिया ने अपना दूसरा स्वर्ण पदक डबल अंडर ३० सेकेंड में जीता। अंडर १२ साल में श्वेता ने कांस्य पदक जीता। डबल डच पेयर्स रिले में श्वेता, सुप्रिया, शिखर और रिशम शर्मा की टीम ने कांस्य पदक जीता। डबल डच टीम रिले में श्वेता, सुप्रिया और शिखर ने रजत जीता। सुप्रिया ने अपना तीसरा स्वर्ण पदक डबल डच पेयर्स फ्री स्टाइल में जीता। यहां पर उनके साथ श्वेता, रिषभ और शिखर भी थे।

प्रदेश की टीम के खेलने जाने से पहले संघ के महासचिव अखिलेष दुबे सहित सभी खिलाडिय़ों ने कहा था कि वे पदक लेकर ही लौटेंगे और ज्यादातर खिलाडिय़ों ने वादे के मुताबिक पदक जीते भी। खिलाडिय़ों ने यहां लौटने पर खेल संचालक जीपी सिंह से मुलाकात की।

कोई टिप्पणी नहीं:

हिन्दी में लिखें

खेलगढ़ Headline Animator

खेलगढ़ की चर्चा हिन्दुस्तान में