मंगलवार, 16 फ़रवरी 2010

किरणपाल भी थे पदक विजेता भारतीय टीम में

सैफ खेलों में बास्केटबॉल का रजत पदक जीतने वाली भारतीय टीम में भिलाई के खिलाड़ी किरणपाल सिंह भी थे।
यह जानकारी देते हुए प्रदेश बास्केटबॉल संघ के अध्यक्ष राजीव जैन के साथ महासचिव राजेश पटेल ने बताया कि ढाका में खेले गए सैफ खेलों में भारत ने पदकों की बारिश करते हुए कई खेलों में पदक जीते। ऐसे में जबकि भारतीय बास्केटबॉल टीम ने वहां फाइनल में स्थान बनाकर रजत पदक जीता तो इस टीम में भिलाई के जूनियर खिलाड़ी किरणपाल सिंह भी शामिल थे। भारत की टीम महज एक अंक से स्वर्ण पदक से चूक गई। भारत को अफागानिस्तान ने ७९-७८ से हराया।
भारतीय टीम से खेले किरणपाल सिंह इसके पहले भी ८ बार भारतीय टीम से खेल चुके हैं। राजेश पटेल ने बताया कि किरण पाल सिंह के दो बहनें आकांक्षा सिंह के साथ सीमा सिंह भी अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हैं। किरण पाल के कोच भिलाई के आरएस गौर हैं।

1 टिप्पणी:

Udan Tashtari ने कहा…

छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का विषय!

हिन्दी में लिखें

खेलगढ़ Headline Animator

खेलगढ़ की चर्चा हिन्दुस्तान में