गुरुवार, 4 फ़रवरी 2010

खेल मड़ई आज से

प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण कल्याण विभाग ने पहली बार छत्तीसगढ़ के पारंपारिक खेलों को बढ़ावा देने के लिए राज्य स्तरीय खेलों का आयोजन करेन के लिए खेल मड़ई का आयोजन किया। सप्रे स्कूल में ५ फरवरी ेसे प्रारंभ होने वाली इस मड़ई में कई खेलों को रखा गया है।

खेल संचालक जीपी सिंह ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के साथ खेलमंत्री लता उसेंडी की मंशा के अनुरूप ही खेल विभाग ने छत्तीसगढ़ लोक खेल एसोसिएशन के साथ मिलकर खेल मड़ई का आयोजन किया है। इसमें छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेलों गिल्ली-डंडा, पुधव पूक, गेगें, पिट्टूल, तुवे, लंगरची, फुगड़ी और भिर्री को शामिल किया गया है। इन खेलों में भाग लेने के लिए १० जिलों के करीब ३०० खिलाड़ी आएंगे। खिलाडिय़ों के रहने और खाने की पूरी व्यवस्था खेल विभाग ने की है। दो दिनों तक चलने वाली इस स्पर्धा की सारी तैयारी कर ली गई है। स्पर्धा को आयोजित करवाने का जिम्मा राज्य खेल अधिकारी अजीत कुमार टोपो को दिया गया है। स्पर्धा का उद्घाटन ५ फरवरी को १२ बजे सप्रे शाला मैदान में खेल मंत्री लता उसेंडी करेंगी। कार्याक्रम की अध्यक्षता संसदीय सचिव विजय बघेल करेंगे। स्पर्धा का समापन ६ फरवरी को दोपहर ३ बजे होगा। विजेता खिलाडिय़ों को खेल संचालक जीपी सिंह पुरस्कार बांटेगे।

1 टिप्पणी:

Udan Tashtari ने कहा…

अच्छी योजना लग रही है.

हिन्दी में लिखें

खेलगढ़ Headline Animator

खेलगढ़ की चर्चा हिन्दुस्तान में