मंगलवार, 2 फ़रवरी 2010

छत्तीसगढ़ को मिले १४ पदक

राष्ट्रीय शालेय खेलों में पहली बार छत्तीसगढ़ के हाथ १४ पदक लगे। सबसे ज्यादा पदक भारोत्तोलन और कुश्ती में मिले। प्रदेश का एक मात्र स्वर्ण पदक लक्की मरकाम ने दिलाया। इसके अलावा चार रजत और ९ कांस्य पदक मिले।

भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा पहली बार आयोजित राष्ट्रीय शालेय स्पर्धा का आयोजन औरंगाबाद में किया गया। यहां पर छत्तीसगढ़ को भारोत्तोलन में लक्की मरकाम ने ७७ किलो ग्राम में स्वर्ण पदक दिलाया। अन्य पदकों में जगदीश लौहार, मोहसीन खान, महेश खेलकर ने रजत पदक जीते। टुलेश्वर ने कांस्य पदक जीता। बालिका वर्ग में सरला साहू ने रजत और सोमल गुप्ता ने कांस्य पदक जीता।
प्रदेश की बालिका टेबल टेनिस टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक जीता।

प्रदेश को कुश्ती में बरखा नेवारे बालिक वर्ग में रूपेन्द्र कुार, गजाधर यादव, डोमनेद्र निषाद, विजेन्द्र पाल और अभय यादव ने कांस्य पदक जीते। यह पहला मौका है कि खेल एवं युवा कल्याण विभाग की किसी टीम ने राष्ट्रीय सतर पर किसी स्पर्धा में इतने ज्यादा पदक जीते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

हिन्दी में लिखें

खेलगढ़ Headline Animator

खेलगढ़ की चर्चा हिन्दुस्तान में