शुक्रवार, 19 फ़रवरी 2010

मैच की तैयारियों का लिया जायजा



छत्तीसगढ़ की जमीं पर पहली बार आ रही भारतीय हॉकी टीम के खिलाडिय़ों का यहां पर नेताजी स्टेडियम में होने वाले मैच की तैयारियों का जायजा सुबह को हरिभूमि के प्रबंध संपादक डॉ. हिमांशु द्विवेदी के साथ खेल संचालक जीपी सिंह ने लिया। इन्होंने वहां पर उपस्थित खेल विभाग, महिला हॉकी संघ के साथ एथलेटिक क्लब के सदस्यों के साथ हरिभूमि परिवार के सदस्यों की बैठक लेकर चर्चा करने के बाद उनको मुख्य जिम्मेदारी सौंपी।
प्रदेश के उद्योगपति वीरसेन सिंधु की पहल पर यहां बुलाई जा रही भारतीय हॉकी टीम की २२ खिलाडिय़ों का एक प्रदर्शन मैच २० फरवरी को नेताजी स्टेडियम में होना है। इसी मैच की तैयाारियों के संदर्भ में सुबह को १० बजे नेताजी स्टेडियम में हरिभूमि के प्रबंध संपादक डॉ. हिमांशु द्विवेदी के साथ खेल संचालक जीपी सिंह ने आयोजन के संबंध में स्टेडियम का जायजा लेकर चर्चा की।


वहां पर उपस्थित खेल विभाग के अधिकारियों के साथ महिला हॉकी संघ के पदाधिकारियों और एथलेटिक क्लब के सदस्यों से चर्चा करके तय किया गया कि आयोजन को सफल बनाने के लिए कैसी तैयारी करनी है। बैठक व्यवस्था से लेकर खिलाडिय़ों के रहने-खाने और उनके ड्रेसिंग रूम के बारे में भी चर्चा की गई। किस गेट से वीआईपी आएंगे और किस गेट से आम जनता को प्रवेश दिया जाएगा। इसी के साथ बैठक व्यवस्था पर भी चर्चा की गई। खिलाडिय़ों को स्टेशन से लाने की जिम्मेदारी के साथ अन्य कामों की जिम्मेदारी अलग-अलग लोगों को दी गई है।


खेल संचालक जीपी सिंह ने आयोजन को गरिमामय बनाने के लिए अपने विभाग के उपसंचालक ओपी शर्मा को आयोजन का प्रभार देते हुए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। इसी के साथ विभाग के अधिकारियों में राजधानी के वरिष्ठ खेल अधिकारी राजेन्द्र डेकाटे, राज्य खेल अधिकारी अजीत टोपो, एनआईएस कोच गजेन्द्र पांडे, सरिता कुजूर के साथ सुधा कुमार और सुंशात पाल को भी आयोजन से जोड़ा गया है।
इधर महिला हॉकी टीम की पूर्व गोलकीपर और छत्तीसगढ़ हॉकी संघ की सचिव नीता डुमरे अपने प्रदेश संघ के सदस्यों के साथ आयोजन में जुटीं हैं। उन्होंने यह भी बताया कि प्रदेश की ५० से ज्यादा महिला हॉकी खिलाड़ी भी मैच देखने के लि आ रही हैं। मैच से ये खिलाड़ी कुछ सीखना चाहती हैं। एथलेटिक क्लब के सदस्य हाजी कुतुहुद्दीन, नोमार अकरम हामिद, हफीज यजदानी, इदरीश बारी, परवेज शकीलुद्दीन, मो।फारूक कादरी, सैय्यद नासिर अली, अजीज यजदानी, मंसूर अहमद खान भी तैयारी में लगे हैं। एथलेटिक क्लब के सदस्यों को भी कई जिम्मेदारियां दी गई है।


बैठक में हरिभूमि परिवार के चन्द्रकांत शुक्ला, प्रशांत तिवारी, संजीव धीमान, संजय बनवासी, नीलेश द्विवेदी, नरोत्तम सिंह तोमर, वीरेन्द्र सोनी, अंनत राम साहू, शशिकांत चतुर्वेदी, कमल बांदर, अजय श्रीवास्तव, अर्निबन गुप्ता, कौशिक सेन गुप्ता, राजकुमार सोनी, राजकुमार ग्वालानी, सतीश पांडेय उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

हिन्दी में लिखें

खेलगढ़ Headline Animator

खेलगढ़ की चर्चा हिन्दुस्तान में