गुरुवार, 4 फ़रवरी 2010

घोषणा की पर पैसे नहीं भेजे

भारतीय हॉकी टीम के खिलाडिय़ों द्वारा विश्व कप के प्रशिक्षण शिविर का बहिष्कार करने के बाद खिलाडिय़ों पर जब सभी तरफ से पैसों की बारिश हुई तो इस बारिश के बीच छत्तीसगढ़ महिला हॉकी संघ से जुड़े कुछ पदाधिकारियों ने हॉकी टीम के खिलाडिय़ों को तीन लाख रुपए देने की घोषणा कर दी। इसके बारे में मीडिया को भी जानकारी दी गई कि पैसे भेजेगे। लेकिन अब तक खिलाडिय़ों को पैसे ही नहीं भेजे गए हैं। इस बारे में इस मुफ्त की वाह-वाही लुटने वाले पदाधिकारियों में से एक का कहना है कि अब हॉकी खिलाडिय़ों को हमारे पैसों की क्या जरूरत है, उनको तो वैसे भी बहुत ज्यादा पैसे मिल गए हैं। एक तरफ महिला हॉकी से जुड़े इन पदाधिकारियों को पुरुष खिलाडिय़ों के लिए तो पैसे भेजने का ख्याल आया, पर जब महिला खिलाडिय़ों ने हॉकी इंडिया से पैसों की मांग की और हॉकी शिविर में काली पट्टी लगाकर अपना विरोध किया, तब इनकी तरफ से मदद करने की कोई पहल नहीं की गई, जबकि महिला खिलाडिय़ों को मदद की बहुत ज्यादा जरूरत थी।

कोई टिप्पणी नहीं:

हिन्दी में लिखें

खेलगढ़ Headline Animator

खेलगढ़ की चर्चा हिन्दुस्तान में