गुरुवार, 25 फ़रवरी 2010

रूपेन्द्र छत्तीसगढ़ किशोर

राज्य कुश्ती स्पर्धा में जय बजरंग व्यायाम शाला के रूपेन्द्र साहू को छत्तीसगढ़ किशोर का खिताब मिला।

यह जानकारी देते हुए जय बजरंग व्यायाम शाला के बजरंग सिंह ने बताया कि भाटागांव में आयोजित कुश्ती में महेन्द्र सिंह ठाकुर को ३९ किलो वर्ग में छत्तीसगढ़ कुमार का खिताब मिला। इस वर्ग में विकास सिंह ठाकुर दूसरे और करण यादव तीसरे स्थान पर रहे। स्पर्धा पांच खिताबों के लिए हुए मुकाबलों में राज्य के कई जिलों के पहलवान आए थे। छत्तीसगढ़ किशोर वर्ग में प्रशांत गोयल दूसरे और त्रितिय राजा ध्रुव तीसरे स्थान पर रहे। छत्तीसगढ़ अर्जुन का खिताब बाबी ठाकुर ने जीता। नरेन्द्र ध्रुव दूसरे और देव कुमार सहू तीसरे स्थान पर रहे। छत्तीसगढ़ भीम का खिताब राजेन्द्र सोनकर को मिला। दूसरे स्थान पर मनीष ढीमर और तीसरे स्थान पर प्रफुल ठाकुर तीसरे स्थान पर रहे। छत्तीसगढ़ चैंपियन का खिताब जितेन्द्र साहू ने जीता। दूसरे स्थान पर संदीप गुज्जर और तीसरे स्थान पर जैन्त देवांगन रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

हिन्दी में लिखें

खेलगढ़ Headline Animator

खेलगढ़ की चर्चा हिन्दुस्तान में