शुक्रवार, 19 फ़रवरी 2010

प्रदेश के खिलाडिय़ों को पांच-पांच हजार की सम्मान राशि

भारतीय हॉकी टीम की खिलाडिय़ों के साथ मैत्री मैच में खेलने वाले प्रदेश की १० खिलाडिय़ों को पांच-पांच हजार की राशि देकर सम्मानित किया जाएगा। इसी के छत्तीसगढ़ की पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी नीता डुमरे को हरिभूमि की तरफ से ११ हजार की राशि देकर सम्मानित किया जाएगा।
यह जानकारी देते हुए हरिभूमि के प्रबंध संपादक डॉ। हिमांशु द्विवेदी ने बताया कि ऐसे में जबकि भारतीय हॉकी के सितारों का यहां सम्मान किया जा रहा है और उनको ४०-४० हजार की सम्मान राशि दी जा रही है, ऐसे में छत्तीसगढ़ की उन हॉकी खिलाडिय़ों को भी प्रोत्साहन देने के लिए पांच-पांच हजार की सम्मान राशि देकर सम्मानित किया जाएगा जो खिलाड़ी भारतीय खिलाडिय़ों के साथ टीमों में शामिल होकर मैच खेलेंगी। छत्तीसगढ़ की १० खिलाड़ी हैं जिनको सम्मान राशि दी जाएगी। ये खिलाड़ी हैं- रेणुका राजपूत, पूनम सोना, शोभा वर्टी, योगिता, लावलेन,पूजा राजपूत , वर्षा देवांगन, सेवंती कुसरे माया, प्रियंका।

इन खिलाडिय़ों के साथ ही छत्तीसगढ़ की शान कही जाने वाले छत्तीसगढ़ की पहली अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी नीता डुमरे को भी सम्मानित किया जाएगा। इनको हरिभूमि की तरफ से ११ हजार की नकद राशि दी जाएगी। नीता ने भारतीय टीम का ६ सालों तक प्रतिनिधित्व किया है। वह १९८८ से १९९४ तक वह लगातार भारतीय टीम से खेलीं। नीता इस दरमियान हमेशा भारत की नंबर वन गोलकीपर रहीं।

कोई टिप्पणी नहीं:

हिन्दी में लिखें

खेलगढ़ Headline Animator

खेलगढ़ की चर्चा हिन्दुस्तान में