रविवार, 21 फ़रवरी 2010

रायगढ़ ने मैकान रांची को टाईब्रेकर में दी ६-५ से मात

अखिल भारतीय स्वर्ण कप नेहरू हॉकी में आज रायगढ़ ने मैकान रांची को टाईब्रेकर में ६-५ से मात दी। अन्य मैचों में बिहार पुलिस पटना ने आन्ध्र हॉकी एसोसिएन गुंटुर को २-१ और साई भोपाल ने सेल रांची को ३-० से मात दी।
नेताजी स्टेडियम में खेले गए पहले मैच में रायगढ़ की टीम के लिए पहला गोल खेल के १०वें मिनट में विकास टोपो ने किया। इसके छह मिनट बाद ही रांची को विमल मिंज ने बराबरी दिला दी। इसके बाद मैच में कोई गोल न होने पर मैच का फैसला करने के लिए टाईब्रेकर का सहारा लिया गया। इसमें रायगढ़ के लिए डी. खाको, विकास टोपो, जेवियर इक्का, रमेश लकड़ा, अनिक खाका ने गोल किए। रांची के लिए विमल ङ्क्षमंज, ललित इक्का, दिलीप खाका, याकूब ङ्क्षकंडो ने गोल किए जबकि सुमन तिर्की गोल नहीं कर पाए।
दूसरे मैच में बिहार पुलिस पटना ने आन्ध्र हॉकी एसोसिएशन को २-१ से हराया। इस मैच में पहला गोल पटना के लिए दीपक ने चौथे मिनट में किया। ३६वें मिनट में राजेश ने बराबरी का गोल किया। खेल के ४७वें मिनट में वीएस राणा ने पेनाल्टी कॉर्नर से गोल करके अपनी टीम की जीत तय कर दी।
तीसरे मैच में साई भोपाल ने सेल रांची को एकतरफा मुकाबले में ३-० से हराया। मैच का पहला गोल खेल के २४वें मिनट में रवि पारीख ने किया। इसके बाद ५४वें मिनट में आलम बेग और ५८वें मिनट में जुनेद अंसारी ने गोल किए। इस मैच में साई के खिलाडिय़ों के आग रांची के खिलाड़ी कहीं भी ठहर नहीं सके। मैच में रांची की टीम पूरी तरह से बिखरी हुई नजर आई। मैच के तकनीकी निदेशक डॉ. क्यूए वाहिद ने बताया कि आज के मैचों के अंपायर देवेश शुक्ला, थम्बू राज, परवेज शुकीलुद्दीन, इकबाल अहमद, जावेद शेख और अब्दुल नियाज थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

हिन्दी में लिखें

खेलगढ़ Headline Animator

खेलगढ़ की चर्चा हिन्दुस्तान में