शुक्रवार, 19 फ़रवरी 2010

गुवाहाटी ने की गोलों की बारिश

नेहरू स्वर्ण हॉकी में पहली बार खेलने आई सशस्त्र सीमा बल गुवाहाटी ने जिला हॉकी संघ कटनी के खिलाफ गोलों की बारिश करते हुए उसे ११-० से रौंद दिया। एक अन्य मैच में तमिलनाडु ने बिलासपुर को ८-० से मात दी।
नेताजी स्टेडियम में चल रही स्पर्धा में गुवाहाटी ने एसवाई शमीम की तिकड़ी सहित चार गोलों के साथ देवांग सिंह, आरिफ, एलवी सिंग, एल. लकड़ा, एल सुरेश, एलरे सिंग और एच सिंह के गोलों की मदद से ११-० से मैच जीत लिया। गुवाहाटी को ६ पेनाल्टी कार्नर मिले जिसमें से दो को गोलों में बदला गया।
आज के दूसरे मैच में तमिलनाडु ने जिला हॉकी संघ बिलासपुर को ८-० से मात दी। इस मैच में पहला गोल एस। कान ने पेनाल्टी कार्नर से किया। इसके बाद गोलों की बारिश हो गई। आर कृष्णा ने दो गोल किए, जबकि आर. वोहानी, ए. डेविड, के. किल्ली, वी. शांताराम, वी. राजेश ने एक-एक गोल किया। इस मैच में बिलासपुर को तीन और तमिलनाडन को ६ पेनाल्टी कार्नर मिले।

कोई टिप्पणी नहीं:

हिन्दी में लिखें

खेलगढ़ Headline Animator

खेलगढ़ की चर्चा हिन्दुस्तान में