सोमवार, 22 फ़रवरी 2010

हॉकी का सम्मान करने वाले सिंधु का सम्मान

भारतीय महिला हॉकी टीम को १० लाख की सम्मान राशि देने की पहल करने वाले छत्तीसगढ़ के उद्योगपति वीरसेन सिंधु की पहल को अनुकरणीय मानते हुए उनका सम्मान राज्यपाल शेखर दत्त, मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह और विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने किया। श्री सिंध ुकी पहल की चौतरफा सराहना हो रही है। प्रदेश सरकार लेकर खेल संघों में इस बात की खुशी है कि छत्तीसगढ़ के पास भी ऐसे उद्योगपति हैं जो देश के खेलों का सम्मान करना जानते हैं। अब ऐेसा माना जा रहा है श्री सिंधु की पहल से छत्तीसगढ़ के साथ देश के उद्योगपतियों को एक प्रेरणा मिलेगी और छत्तीसगढ़ के खेल जगत को भी एक नई राह मिलेगी।

देश के राष्ट्रीय खेल हॉकी को संकट की घड़ी में एक नई राह दिखाने का काम करने वाले प्रदेश के जाने-माने उद्योगपति वीरसेन सिंधु द्वारा भारतीय महिला हॉकी टीम की खिलाडिय़ों को दी गई १० लाख की राशि की पहल को शानदार मानते हुए श्री सिंधु का सम्मान श्रीफल और शाल देकर किया गया। यह सम्मान नेताजी स्टेडियम में प्रदर्शन मैच के बाद प्रदेश के राज्यपाल शेखर दत्त, मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह और विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने किया। श्री सिंधु की पहल की राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने खुले दिल ने तारीफ की और उम्मीद जताई कि इस पहल से अन्य उद्योगपतियों की भी प्ररेणा मिलेगी।
इधर प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण विभाग के संचालक जीपी सिंह ने कहा कि प्रदेश के उद्योगपति वीरसेन सिंधु ने देश के राष्ट्रीय खेल के लिए जो पहल की है, उसकी मिसाल का मिलना मुश्किल है। श्री सिंधु ने यह बताया है कि अगर देश के उद्योगपति आगे आएं तो देश के राष्ट्रीय खेल हॉकी की बात हो या फिर किसी और खेल की, उसको संकट की घड़ी में मदद की जा सकती है। श्री सिंह ने कहा कि श्री सिंधु की पहल के बाद खेल विभाग ने भी इस पहल में भागीदारी करते हुए भारतीय हॉकी टीम की सितारा खिलाडिय़ों को छत्तीसगढ़ लाने में मदद की, औैर इन खिलाडिय़ों ने यहां आकर एक ऐतिहासिक मैच खेला। इस मैच के रोमांच के बारे में क्या कहा जा सकता है। भारतीय खिलाडिय़ों का आकर्षण इतना गजब का रहा कि सभी ने इनके खेल का मजा लिया। खेल विभाग के लिए भी यह गर्व की बात है कि वह भारतीय टीम के खिलाडिय़ों को छत्तीसगढ़ लाने और उनको सम्मान राशि देने के कार्यक्रम में सहभागी बना।

श्री सिंह ने बताया कि हमारा विभाग वैसे भी प्रारंभ से खेलों के विकास में उद्योग जगत की मदद लेते रहा है। हॉकी को भी खेल विभाग की पहल पर पूर्व में छत्तीसगढ़ विद्युत मंडल ने गोद लेकर मदद की थी। और भी कुछ खेलों को उद्योगपति मदद करते हैं। उन्होंने कहा कि श्री सिंधु की पहल छत्तीसगढ़ ही नहीं बल्कि देश के उद्योगजगत को खेल और खिलाडिय़ों की मदद करने की एक नई राह दिखाएगी।
श्री सिंधु की पहल को प्रदेश के सभी खेल संघों ने शानदार बताते हुए उम्मीद जताई है कि अब इस पहल के बाद प्रदेश के दूसरे उद्योगपति भी जागेंगे और जरूर छत्तीसगढ़ में खेलों की फिजा बदलेगी और छत्तीसगढ़ के खिलाडिय़ों को मदद मिलने की एक नई राह मिलेगी। ऐसी मदद हर खेल में मिलने लगे तो जरूर छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी भी हर खेल की राष्ट्रीय टीम में नजर आएंगे।

1 टिप्पणी:

ravi k.gurbaxani ने कहा…

gwalaniji gud morng.
aapki local sports ko badava dene ka karya anukarniya hai.yah aikla chalo ..ka karya ak din jarur rang layega.
badhai avm shubhkamnaye...
ravi k. gurbaxani

हिन्दी में लिखें

खेलगढ़ Headline Animator

खेलगढ़ की चर्चा हिन्दुस्तान में